फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man second marriage first wife wandering

युवक ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी भटक रही

Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
man second marriage first wife wandering
गुलाबी गैंग के साथ एसपी की चौखट पहुंची पीड़िता - फोटो : अमर उजाला
नौ माह पहले युवती से कोर्ट मैरिज करने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। शादी करने की जानकारी पर युवती उसके घर पहुंची तो उससे तलाकनामे पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन

 

बुधवार को युवती गुलाबी गैंग के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली। शिकायती पत्र देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गुलाबी गैंग ने एसपी को चेतावनी दी कि यदि पीड़िता को न्याय नही मिला तो वह आंदोलन को मजबूर होंगी। एसपी ने मामले को महिला थाना भेजते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

 

शिकायती पत्र के मुताबिक जनपद गाजीपुर के ग्राम गोहद निवासी कंचन सिंह पुत्री स्व. ह्रदेश सिंह दिल्ली में अपनी बुआ के यहां रहकर गुड़गांव की रेजीडेंसी में नौकरी करती थी। नौकरी के दौरान वह ग्राम छिकहरा महोबा निवासी देवेंद्र सिंह के संपर्क में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ने 26 नवंबर 2016 को चंदौली कोर्ट में शादी कर ली। कुछ माह तक दोनों साथ रहे। 17 मई 2017 को युवक परिजनों की तबियत खराब होने की बात कहकर घर महोबा आया और 22 मई को दूसरी शादी कर ली। जब कंचन युवक के घर पहुंची तो उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया।

 

युवती का आरोप है कि पहले तो युवक ने पैसे का लालच देकर तलाक के पेपरों में हस्ताक्षर करने का दबाव डाला, जब वह नही मानी तो जबरन तलाकनामे पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। बुधवार को पीड़िता ने गुलाबी महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान व अन्य महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी को शिकायती पत्र दिया। 

- तलाकनामे पर जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप
- न्याय न मिलने पर गुलाबी गैंग ने दी आंदोलन की चेतावनी
- एसपी ने मामले को महिला थाना भेजते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed