{"_id":"5dc6f16e8ebc3e5b6f490561","slug":"man-s-body-found-hanging-from-tree-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पुलिस लाइन में पेड़ से लटका मिला फॉलोवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पुलिस लाइन में पेड़ से लटका मिला फॉलोवर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 09 Nov 2019 10:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट पुलिस लाइन में फॉलोअर का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोह स्थित पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर भूपत (27) पुत्र शिवमंगल निवासी मलवारा थाना राजापुर का शव शनिवार को पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
पुलिस लाइन के अधिकारियों को जानकारी हुई तो शव को नीचे उतारा गया। घटना से एसपी अंकित मित्तल को अवगत कराया। एसपी ने एएसपी बलवंत चौधरी, नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव व कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को भेजा। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा। भाई गौलाल ने बताया कि वह राजापुर थाना में चौकीदार पद पर तैनात है।
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के साथ पुलिस लाइन पहुंचा। जहां शव न मिलने के चलते पोस्टमार्टम हाउस गए। आरोप है कि भाई के पीठ व गले में गंभीर चोट के निशान हैं। बताया कि दिवाली पर घर गया था। रुपये देकर वापस आया। गुरुवार को बहन से फोन पर बताया था कि देव दीपावली पर वह घर आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज कराया जाएगा। पांच बहन, तीन भाईयों में मृतक तीसरे नंबर का था। वह अविवाहित था। इस संबंध में एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।