{"_id":"5bb7b5a5867a55079f33aa1e","slug":"man-raped-his-innocent-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हरकत देख सन्न रह गई पत्नी, मासूम बेटी से रेप करने वाला पिता गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हरकत देख सन्न रह गई पत्नी, मासूम बेटी से रेप करने वाला पिता गया जेल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 06 Oct 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर जहां हुई दुष्कर्म की घटना, पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुरः बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में छह वर्षीय मासूम बेटी से रेप करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार की भोर बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, मासूम को चिकित्सकीय उपचार के लिए कानपुर भेजा गया।
अरौल पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को वह पति, बेटा व बेटी के साथ एक दरगाह पर गई थी। शाम को लौटने के बाद वह सामान लेने अरौल बाजार में ही उतर गई जबकि दोनों बच्चे पति के साथ घर के लिए चले गए। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने बेटे को टॉफी और चाट खाने के लिए भेज दिया और अरौल जीटी रोड स्थित मेडिकल स्टोर के मकान के ऊपरी कमरे में पुत्री के साथ घृणित कार्य किया। आशंका होने पर भागकर मौके पर पहुंची तो पति की हरकत देख सन्न रह गई।
चीख-पुकार कर जुटे लोगों की मदद से पति को अरौल पुलिस चौकी ले गई। काफी देर तक सुनवाई न होने पर वह देर रात को वह कोतवाली बिल्हौर पहुंची। मामले में इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया है, प्राथमिक पूछताछ में उसने वारदात को कबूल किया, बच्ची को उपचार व चिकित्सकीय जांच के लिए कानपुर हैलट भेजा गया है। पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है, लेकिन लोकलाज के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी।