फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man posing as a Hindu was physically exploited in Kanpur

ईसाई युवक ने हिंदू बन किया यौन शोषण: 2017 में मुलाकात फिर दोस्ती, 2025 में हो गई गर्भवती, गर्भपात भी कराया

Mon, 02 Mar 2026 11:08 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Published by: Akash Dubey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:08 PM IST
सार

एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर संगीत शिक्षिका से दोस्ती की। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, गर्भपात कराया और मतांतरण का दबाव डाला। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Man posing as a Hindu was physically exploited in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Image

विस्तार

कानपुर के कर्नलगंज में एक दूसरे धर्म के युवक ने खुद को हिंदू बताकर संगीत शिक्षिका से दोस्ती की, बाद में शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर बातों में फंसा गर्भपात करा दिया। शिक्षिका ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मतांतरण का दबाव डाला। पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जूही बारादेवी निवासी युवती ग्वालटोली स्थित निजी स्कूल में संगीत शिक्षिका है। युवती ने बताया कि वर्ष 2017 में चुन्नीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रॉनी से उनका परिचय हुआ था।

विज्ञापन

वह गिटारवादक है। संगीत के कार्यक्रमों में अक्सर उससे मुलाकात होने के बाद वर्ष 2023 में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हिंदू बताकर उन्हें धोखे में रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक पर दबाव बनाया, तो उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जबान से नहीं पलटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में उसने पीट-पीटकर मार डालने की धमकी देकर जबरन गर्भपात कराया। इस दौरान उसने अपना असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रॉनी बताया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिजन ने उसे घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाए,जिन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए घर में रहने को मजबूर कर दिया। इस दौरान अभिषेक के पिता, मां, बहनें व अन्य गाली गलौज कर मारपीट करते थे। आरोपियों ने जबरन दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। 26 फरवरी को आरोपियों ने उसे मारापीटा चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपये छीन लिए।

विज्ञापन

आरोपी उससे करीब एक लाख रुपये भी ले चुके हैं। सोमवार को दोबारा मारपीट किए जाने पर कर्नलगंज थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। आरोपी युवक और उसके परिजन के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध,गर्भपात कराने और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपित अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed