{"_id":"5b7ecfc042c792464d1bb0e2","slug":"man-murdered-his-son-with-help-of-elder-son-and-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'रिश्तों से रिसता खून', बेटे-भतीजे संग मिल पिता ने दिया वारदात को अंजाम, राज खुल न जाए इसलिए किया ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'रिश्तों से रिसता खून', बेटे-भतीजे संग मिल पिता ने दिया वारदात को अंजाम, राज खुल न जाए इसलिए किया ये
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शराब के नशे में धुत एक ही परिवार के लोग अपनों के ही खून के प्यासे हो गए। बेटे की हत्या कर शव सई नदी में फेंक दिया गया। मृतक के पिता ने बड़े बेटे और भतीजे के साथ मिलकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को घर के पीछे शौचालय के टैंक में छिपा दिया।
दो दिन बाद राज खुलने की डर से शनिवार को शव को सई नदी में बहा दिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने गांव के ही पोस्टमास्टर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नदी में करीब पांच घंटे तक शव की तलाश कराई, लेकिन बहाव तेज होने से सफलता नहीं मिली।
घटना के केंद्र में सोहरामऊ थानाक्षेत्र का चौपई गांव है। गांव निवासी रमेश कोरी (18) 15 अगस्त को नागपंचमी पर शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर में पिता अयोध्या कोरी रमेश का बड़ा भाई देशराज व चचेरा भाई रामकुमार पुत्र सतऊ भी शराब पीए थे। रमेश का गांव में ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे।

दुर्गंध फैलने पर तीनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई
डेमो पिक
इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ तो पिता, भाई और चचेरे भाई ने मिलकर उसकी (रमेश) की जमकर पिटाई की। इससे रमेश की मौत हो गई। शव को घर के पीछे शौचालय के खुदे टैंक में छिपा दिया। शनिवार को दुर्गंध फैलने पर तीनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
रात में शव को अपने ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर गांव से करीब चार किमी दूर नीम टीकर गांव के सामने सई नदी में फेंक दिया। घटना के आठ दिन बाद गुरुवार को गांव में चर्चा शुरू हुई। गांव के ही डाकघर में तैनात इसी गांव के निवासी पोस्टमास्टर रामराज सिंह ने सोहरामऊ एसओ को घटना की सूचना दी।
पुलिस मृतक के पिता, भाई व चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सई नदी में शव की तलाश कराई लेकिन नदी में उफान और तेज बहाव होने से सफलता नहीं मिली।

घटना का सबको पता था, लेकिन साधे थे चुप्पी
डेमो पिक
मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था वह मजदूरी भी करता था। पुलिस के मुताबिक घर के सभी सदस्य और मृतक के बड़े भाई की ससुराल वालों को भी घटना की जानकारी थी, लेकिन सभी पर्दा डाले रहे। एसओ सुनीता चौरसिया ने बताया कि पोस्टमास्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
प्रेम प्रसंग के विरोध में नशे की हालत में मारपीट के दौरान युवक की मौत होने की बात सामने आई है। जांच कराई जा रही है। पोस्टमैन की तहरीर पर हत्या व शव छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।