{"_id":"5bf81ebcbdec2241505b8fea","slug":"man-murdered-due-to-his-wife-s-extramarital-affairs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पड़ोसी से हुआ इश्क, देर रात घर से निकला पति, सुबह मौत का मंजर देख कांप उठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद पड़ोसी से हुआ इश्क, देर रात घर से निकला पति, सुबह मौत का मंजर देख कांप उठे लोग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में गांव टिकनापुर पट्टी तोरना में अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतक के चाचा की तहरीर पर बेला थाने की पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। चाचा ने तहरीर में मृतक की पत्नी और हत्यारोपी के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है।
गांव टिकनापुर पट्टी तोरना निवासी धीरज (26) पुत्र रामपाल बृहस्पतिवार की रात घर से शौच करने बाहर गया था। देर रात तक न लौटने पर चाचा सूरजपाल ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह सात बजे गांव रखुवरिया में शव पड़े होने की सूचना पर सूरज ने वहां पहुंचकर उसकी पहचान भतीजे धीरज के रूप में की। सूरज पाल का आरोप है कि धीरज की हत्या की गई है।

धीरज के गले पर चाकू का निशान भी मिला है
उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता के गांव के पंकज पुत्र रामविलास से अवैध संबंध थे। पंकज ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी जय प्रकाश के साथ मिलकर उसके भतीजे धीरज की हत्या की है। बताया कि धीरज के गले पर चाकू का निशान भी मिला है। सूरज पाल ने पंकज पुत्र रामविलास व जयप्रकाश पुत्र लाखन सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष विष्णु कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही यह भी कहा कि घटना स्थल पर जांच के दौरान मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। मौके पर साइकिल भी क्षतिग्रस्त मिली है। जानकारी मिली है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी बच्चे के साथ देवरिया में मायके में रहने लगी थी।