युवक ने फेसबुक पर बनाई आईपीएस अधिकारी के नाम से फर्जी आईडी फिर अधिकारियों पर झाड़ने लगा रौब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया पुलिस ने बताया कि कुछ दिनो से सोशल मीडिया पर अपने को I.P.S. अधिकारी नूर अल हसन बताने वाले एक शख्स ने फेसबुक के जरिए पुलिस अधिकारियाें को मैसेज के जरिए उनपर रौब झाड़ना शुरु कर दिया। खुद को आईपीएस बताने वाले इस युवक ने बताया कि वह इस समय महाराष्ट्र में तैनात है।
औरैया के एक युवक ने फेसबुक पर आईपीएस अधिकारी के नाम से बनाई आईडी और फिर झाड़ने लगा रौब
पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी आई-डी व फर्जी फोन कर I.P.S अधिकारी बनकर फर्जी रौब झाड़ने वाला युवक संजय पुत्र श्रीराम चन्द्र निवासी महाराजपुर थाना सहायल जनपद औरैया का निकला। औरैया पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।