पत्नी ने पति पर लगाया रुपये चोरी करने का आरोप, आहत होकर वो ट्रेन के आगे कूद गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में कानपुर-बालामऊ रेलवे ट्रैक पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के निकट एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज किया है। चोरी के आरोप में शनिवार सुबह ऊगू पुलिस ने मृतक को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था।
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मोहल्ला गन्नूखेड़ा कस्बा ऊगू निवासी मिथलेश पुत्र मौजीलाल गांव में एक दुकान चलाता था। मां बसंती ने बताया कि उसके बेटे ने 25 साल पहले सिद्धि से कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी सिद्धि बेटे साहिल व शनी के साथ दिल्ली में रहती है। 15 दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटी थी। जहां उसने घर में रखे आठ लाख रुपये चोरी होने का आरोप पति व उसके भांजे पर लगाया था। सिद्धि ने घटना की तहरीर ऊगू पुलिस को दी थी।
पुलिस ने मिथलेश को शनिवार सुबह पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। इस पर मिथलेश चौकी जाने के लिए शनिवार सुबह घर से निकला था। हालांकि उसने दरौली गांव के निकट ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। मां बसंती ने बहू सिद्धि व उसके बेटों पर मिथलेश को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
फतेहपुर चौरासी थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अतुल तिवारी ने बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट फतेहपुर चौरासी पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।