कानपुर: रोज-डे पर प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनीता ने बताया कि अंकुर जागरण पार्टी में काम करता था। बारासिरोही निवासी सहकर्मी युवती से उसके प्रेम संबंध थे। शुक्रवार को मोबाइल पर किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। दोपहर को छोटे बेटे नानू को कमरे का दरवाजा बंद मिला। नानू के आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांकने पर नानू को अंकुर फंदे से लटकता मिला। इस पर कमरे में घुसने के लिए दीवार तोड़ी गई। फंदे से उतारकर परिजन उसे हैलट ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सुनीता ने बताया कि पति सतीश कुमार की मौत हो चुकी है। अंकुर ही घर की सारी जिम्मेदारी उठा रहा था। उसकी मौत से सुनीता, दोनों छोटे भाई अभिषेक (14), नानू (10) और बहन श्रृष्टि का रो-रोकर बुरा हाल था।
बहन के लिए खोज रहा था रिश्ता
अंकुर बहन के लिए रिश्ता खोज रहा था। साथ ही दोनों भाइयों की पढ़ाई का जिम्मेदारी उठा रहा था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सहकर्मियों और दोस्तों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान दोस्तों ने महिला मित्र पर अंकुर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।
परिजनों ने प्रेम प्रसंग में अंकुर के आत्महत्या की बात कही है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आशीष कुमार शुक्ला, इंस्पेक्टर नौबस्ता