{"_id":"5d5bfafe8ebc3e89b51c69cf","slug":"man-gives-triple-talaq-to-wife-when-he-not-get-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को सड़क किनारे फेंककर बोला तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को सड़क किनारे फेंककर बोला तीन तलाक
Tue, 20 Aug 2019 07:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Aug 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : InShorts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई में तीन दिन पूर्व देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरा में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को सड़क किनारे फेंककर तीन तलाक बोलने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर कार्रवाई की है।
तीन तलाक विरोधी कानून अमल में आने के बाद जिले में महिला थाने में पहला ऐसा मामला मंगलवार को दर्ज किया गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पति के विरुद्ध तीन तलाक जबकि अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तकिया मजरा नीर निवासी अफसाना पुत्री हुकूमत अली ने सोमवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी को प्रार्थना पत्र दिया था। उसने बताया था कि उसका निकाह कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर निवासी नौशाद पुत्र शमशाद के साथ 10 जून 2019 को हुआ था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि कि ससुराली दहेज में बाइक की मांग कर शादी के बाद से उसे प्रताड़ित कर रहे थे। 18 अगस्त को ससुरालियों ने सुबह 11 बजे कार से ग्राम तकिया के किनारे ले जाकर उसे फेंक दिया। यहां पति ने उसे तीन बार तलाक कह दिया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच कराने के बाद महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पति नौशाद, ससुर शमशाद, सास नन्हों सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।