फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man gives triple talaq to first wife and do second marriage

कानपुर: दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को दिया तीन तलाक, पति के खिलाफ पीड़िता ने दी तहरीर

Thu, 19 Sep 2019 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Sep 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
man gives triple talaq to first wife and do second marriage
तीन तलाक - फोटो : डेमो
हरदोई के एक फल कारोबारी ने दूसरा निकाह कर पहली पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने गुरुवार को आईजी  को तहरीर दी। इस पर कन्नौज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कन्नौज में कारोबारी की ससुराल है। 
विज्ञापन


कन्नौज के इंदरगढ़ निवासी मगरीना का सात साल पहले हरदोई के बेडीजोर के उर्शीद से निकाह हुआ था। उर्शीद का महाराष्ट्र में फल का कारोबार है। मगरीना के मुताबिक शादी के करीब एक साल बाद उर्शीद एक युवती के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर उर्शीद ने उसके साथ मारपीट की। करीब दो साल पहले घर से भी निकाल दिया। कुछ महीने पहले उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। वह तब से कन्नौज में थाने से लेकर एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई नहीं होने पर गुरुवार को आईजी मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। आईजी ने बताया कि कन्नौज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई केनिर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed