फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man fed insecticide to wife and son in protest against drunkenness in kanpur

कानपुर: नशेबाजी के विरोध में पति ने पत्नी और बेटे को खिलाया कीटनाशक, लगाई आग

Wed, 07 Jul 2021 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 01:25 AM IST
सार

आरोप है कि पिता ने कीटनाशक मां-बेटे को खिला दिया और घर के अंदर रखी गृहस्थी में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंच कर आग बुझा मां-बेटे को अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। 

विज्ञापन
man fed insecticide to wife and son in protest against drunkenness in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में नशेबाज पिता ने पत्नी व बेटे के नशेबाजी का विरोध करने पर दोनों को कीटनाशक खिलाने के बाद घर में आग लगा दी। 

विज्ञापन


इलाके के गुलाब चंद्र का हाता निवासी टेंट हाऊस संचालक धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुधा व सोनाली (23) व बेटा सागर (21) के साथ रहते हैं। बेटी ने पुलिस को बताया कि पिता शराब पीने के आदी हैं। नशेबाजी के विरोध में सभी के साथ मारपीट करते हैं। परिजनों को उनका किसी अन्य महिला से भी संबंध होने का शक है। मंगलवार रात वह नशे में धुत होकर पहुंचे तो पत्नी ने फिर से विरोध किया। इस पर पीटना शुरू कर दिया।  बेटे ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। 
विज्ञापन


आरोप है कि पिता ने कीटनाशक मां-बेटे को खिला दिया और घर के अंदर रखी गृहस्थी में आग लगा दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह छत के रास्ते घर के अंदर पहुंच कर आग बुझा मां-बेटे को अस्पताल भेजा, जहां दोनों की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed