{"_id":"68cb1d92eb11016c3c05407d","slug":"man-duped-of-rs-279-lakh-on-pretext-of-updating-kyc-kanpur-news-c-362-1-ka11002-131445-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर 2.79 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर 2.79 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
कानपुर। साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर एक युवक के बैंक खाते से ढाई लाख से अधिक की रकम पार कर दी। पीड़ित ने साइबर थाने के साथ ही बाबूपुरवा थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मुंशीपुरवा निवासी मो. जहीर ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का शाखा प्रबंधक बताया। उसने केवाईसी अपडेट न कराने पर खाता बंद करने की धमकी दी और व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक जैसा फर्जी एप डाउनलोड हो गया।
पीड़ित के अनुसार ठग ने उनसे पैन कार्ड और जन्मतिथि आदि जानकारी मांगी। इंकार करने पर काॅल करने वाले ने उनका पैन नंबर बताकर भरोसा जीतने की कोशिश की। इसी बीच फोन पर कॉल और एसएमएस फॉरवर्डिंग एक्टिव हो गई। इससे ओटीपी ठग के मोबाइल में जानी लगी। कुछ ही देर में खाते का पिन बदलकर ठग ने 2.79 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
उन्हाेंने बैंक शाखा और साइबर थाने में इसकी सूचना देने की कोशिश की लेकिन छुट्टी होने की वजह से रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज हो सकी। बाबूपुरवा थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।