{"_id":"5c2fa840bdec2256aa76f067","slug":"man-dismissed-from-job-due-to-forged-document","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टीसी से बांट-माप विभाग में नौकरी पाने वाला बर्खास्त, इस तरह हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी टीसी से बांट-माप विभाग में नौकरी पाने वाला बर्खास्त, इस तरह हुआ खुलासा
Sat, 05 Jan 2019 12:08 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी टीसी के सहारे बांट-माप में लैब अटेंडेंट की नौकरी पाने वाले जोखई मौर्या के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने की रिपोर्ट कानपुर के छावनी थाने में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांट-माप विभाग में पडरौना में तैनात जोखई को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
बांट-माप विभाग कानपुर संभाग में तैनात आरपी सिंह ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई 2004 को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती के लिए गोरखपुर के कुरी बाजार, बेलघाट निवासी जोखई ने आवेदन किया था। उसने आवेदनपत्र के साथ सीताराम इंटर कॉलेज, सिरसी संत कबीर नगर की पांचवीं पास की टीसी लगाई थी।
इसी आधार पर जोखई की 5 मार्च 2005 की नियुक्ति हो गई। पडरौना में लैब अटेंडेंट के पद पर उसकी पोस्टिंग हो गई। विभागीय जांच में जोखई की टीसी फर्जी पायी गई। 14 दिसंबर, 2018 को उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। अब विधिक राय के बाद उसके खिलाफ छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।