फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dies in road accident in hardoi

पत्नी से फोन कर पूछा कुछ लाना तो नहीं है, कुछ घंटे बाद पहुंची पति की मौत की खबर तो मच गया हड़कंप

Sat, 04 May 2019 07:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
man dies in road accident in hardoi
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक
हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-पिहानी मार्ग पर ग्राम जतुली के निकट अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चीनी मिल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बरेली जिले के बहेड़ी के मूल निवासी राजेंद्र रावत (36) पुत्र अमृतलाल रावत हरियावां स्थित चीनी मिल में ऑपरेटर था।

राजेंद्र ने हरदोई शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में भी किराये पर मकान ले रखा था। वह पत्नी अर्चना और दो पुत्रों अभिनव व कुणाल के साथ यहीं रहता था। शुक्रवार रात नौ बजे ड्यूटी के बाद वह चीनी मिल से बाइक से घर जा रहा था। हरदोई-पिहानी मार्ग पर जतुली के निकट बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र का हेलमेट चकनाचूर हो गया

राजेंद्र का सिर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजेंद्र का हेलमेट चकनाचूर हो गया। इसी दौरान उधर से निकली यूपी 100 टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई।

शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चीनी मिल से निकलते समय राजेंद्र ने पत्नी अर्चना को फोन किया था। उससे पूछा था, बाजार से कुछ लाना तो नहीं है। कुछ देर बाद अर्चना को राजेंद्र का एक्सीडेंट होने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंचने पर राजेंद्र का शव देख वह बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed