{"_id":"5c9f384cbdec2213f32f7e83","slug":"man-died-due-to-electric-shock-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर मौत बनकर गिरी एचटी लाइन, तड़प-तड़पकर मौत, आरोपों के घेरे में बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी पर मौत बनकर गिरी एचटी लाइन, तड़प-तड़पकर मौत, आरोपों के घेरे में बिजली विभाग
Sat, 30 Mar 2019 03:10 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
मृतक को उठाता पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के खलासी लाइन इलाके में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर झाड़ू व्यापारी राममिलन (50) पर गिर गया। करंट से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने केस्को पर लापरवाही की आरोप लगा हंगामा किया। नारेबाजी कर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे केस्को अफसरों ने परिजनों को राममिलन के अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।
राममिलन (50) परिवार के साथ खलासी लाइन में रहता था। बेटे नीरज ने बताया कि पिता सुबह घर के पास हैंडपंप पर हाथ-मुंह धोने गए थे। तभी, 11 हजार वोल्ट की लाइन में शार्ट सर्किट से आग लग गई और तार टूटकर पिता पर गिर गया। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। सूचना देने के करीब आधा घंटे बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई।
मुआवजे की मांग पर हंगामा कर रहे लोगों ने राममिलन की मौत के लिए केस्को को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि ढीले तारों को कसा नहीं गया। इनके आपस में टकराने से लाइन में शार्ट सर्किट हुई, जिससे हादसा हुआ। केस्को के अफसरों के अलावा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे सीओ, एसीएम ने आश्रितों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
नीरज को छोड़कर राममिलन की पत्नी निर्मला, बेटे राजेंद्र, देवेंद्र, गुरु प्रसाद, लाला और राजन होली पर पैतृक गांव गोंडा के बभन गए थे। राममिलन की करंट से मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। दोपहर बाद वे लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और राममिलन के शव से लिपट कर बिलख पड़े।