फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died after burn by petrol

हरदोई: रिश्तेदार ने पेट्रोल डालकर जलाया था तड़पकर हुई किसान की मौत, थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
man died after burn by petrol
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के कचूरा गांव में 4 नवंबर को संपत्ति के विवाद में रिश्तेदार द्वारा पेट्रोल डालकर जलाए गए किसान ने शुक्रवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया। शाम को परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर कोतवाली केे बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कचूरा निवासी सुनील (45) पुत्र भीखम खेती करता था। सुनील के भाई कल्लू का दामाद शाहजहांपुर के रौजा निवासी कमलेश परिवार के साथ गांव में रहता है। जिससे सुनील का संपत्ति विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


4 नवंबर को सुनील घर पर चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान भाई के नाती अन्थोनी ने अपने भाई जीतू व गुल्लू के साथ आकर बाइक से पट्रोल निकालकर सुनील पर फेंक दिया था। इसके बाद माचिस से आग लगा उसे जलाने का प्रयास किया। जिसमें सुनील गंभीर रूप से झुलस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर सुनील को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। इधर सुनील के भतीजे राहुल की तहरीर पर पुलिस ने अन्थोनी, कमलेश, जीतू, गुल्लू समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार सुबह सुनील की मौत हो गई।


पोस्टमार्टम के बाद देर शाम परिजन शव लेकर गांव आए। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात से नाराज परिजनों ने कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। सीओ उमाशंकर सिंह के समझाने पर परिजन शव लेकर चले गए। सीओ ने बताया घटना में कमलेश की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed