फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man dead body found on road in farrukhabad

संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, मुंह से निकल रहा था झाग

Sat, 04 May 2019 09:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
man dead body found on road in farrukhabad
घटनास्थल पर पुलिस एवं शव देखने के लिए लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

फर्रुखाबाद के राजेपुर में इटावा-बरेली हाईवे के किनारे खांदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जहर खाने से अधेड़ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उसकी जेब से फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर की रोडवेज बस की शुक्रवार शाम छह बजे की टिकट मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

राजेपुर थाना क्षेत्र के ऊजरामऊ गांव के सामने शनिवार सुबह गांव के लोगों ने इटावा-बरेली हाईवे के किनारे खांदी में एक अधेड़ का शव पड़ा देखा, इससे वहां भीड़ लग गई। वह आसमानी रंग की चेकदार शर्ट व कत्थई रंग का पैंट पहने था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे लोगों ने जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


 

अधेड़ की जेब में फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर का एक टिकट शुक्रवार शाम करीब छह बजे का मिला

तलाशी में अधेड़ की जेब में फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर का एक टिकट शुक्रवार शाम करीब छह बजे का मिला। इसके अलावा 260 रुपये भी मिले। वहीं पास में एक झोला पड़ा था। उस पर रिदिशा पोस्टीसाइडस शाहजहांपुर रोड पुवायां लिखा था। झोले में पानी की बोतल भी थी।

झोले पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने काल की और शव की फोटो व्हाट्सएप पर भेज कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन दुकानदार ने पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवघर भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

अब सवाल उठता है कि यदि यह व्यक्ति शाहजहांपुर जाने को बस में बैठा था तो रास्ते में क्यों उतर गया। यदि उसने खुद जहर खाया तो खांदी में कैसे पहुंचा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी शाहजहांपुर के पुवायां थाने को दी गई है। शव की शिनाख्त होने की बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि वह वहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed