फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man convicted of robbing woman gets five years' imprisonment

Kanpur News: महिला से लूट के दोषी को पांच साल का कारावास

Sat, 20 Dec 2025 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 20 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Man convicted of robbing woman gets five years' imprisonment
कानपुर देहात। कानपुर नगर के साढ़ क्षेत्र के अमौर-सचौली मार्ग की पुलिया के पास वर्ष 2022 में ई-रिक्शा सवार महिला से बाइक सवार ने गहनों का पर्स लूटा था। इस मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही थी। शुक्रवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को दोष सिद्ध कर पांच साल की सजाई सुनाई। साथ ही अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

बिधनू थाना क्षेत्र के बीछी गांव निवासी रेखा पासवान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह 18 मार्च 2022 को पति राहुल व भाई गोपी के साथ मायके नरवल थाना क्षेत्र के नरौरा जा रही थी। सभी लोग ई-रिक्शा से जा रहे थे। साढ़ क्षेत्र में आमौर व सचौली पुलिया के बीच पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मार पर्स छीन लिया। उसमें उसके गहने थे। लुटेरे के झपट्टा मारने पर वह गिरकर घायल हो गई। बचाने में कूदे पति भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने लुटेरे की बाइक का नंबर पुलिस को बताया था। पुलिस ने नरवल थाना क्षेत्र के नसड़ा सरसौल निवासी दिग्विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में चल रही थी। शुक्रवार को बचाव व अभियोजन में बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी दिग्विजय सिंह को दोष सिद्ध करते हुए पांच वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed