फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man committed suicide after dispute with wife

पत्नी बोली मैं भी लखनऊ चलूंगी...थोड़ी देर बाद पति ने मौत को गले लगा लिया

Tue, 08 Jan 2019 10:18 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide after dispute with wife
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में लखनऊ में तैनात जलनिगम कर्मी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से सुबह साथ जाने की जिद पर कहासुनी हुई थी। कोतवाली विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।      
विज्ञापन

 
आदर्श नगर मोहल्ला निवासी रामखेलावन प्लंबर हैं। बड़ा बेटा रितेश राज (32) जलनिगम लखनऊ में नौकरी करता था। इन दिनों उनकी तैनाती अंबेडकर पार्क लखनऊ में थी। रितेश की करीब एक साल पहले थरियांव थाने का सहिमापुर गांव की रहने वाले सुमन से शादी हुई थी। वह शनिवार को घर आता था और सोमवार सुबह ड्यूटी पर चला जाता था। सुबह जब जाने लगा तो इस बार पत्नी ने साथ चलने की जिद की। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

पिता चीख-चीखकर बहू पर आरोप लगाता रहा

कुछ देर बाद रितेश अपने कमरे में गया और दरवाजे की कुंडी बंदकर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। परिजनों को जानकारी हुई तो दरवाजे का कुंडी काटकर कमरे के अंदर पहुंचे। रस्सी काटकर रितेश को नीचे उतारा। परिजन रितेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रितेश भाई बहनों में सबसे बड़ा था। इसके बाद रिंकू, बाऊ, ईसू, शिवा, प्रतीक और सबसे छोटी बहन अनूपा हैं। जिला अस्पताल में रितेश के पिता ने बताया कि बहू से बेटा परेशान था। बेटा जब भी आता था, तो बहू कभी भी उसे सुकून से खाना नसीब नहीं होने देती थी। बेटे ने अभी कुछ ही महीने पहले 30 लाख की बीमा कराया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


पिता से हुई ससुरालीजनों की नोकझोंक       
जलनिगम कर्मी रितेश की आत्महत्या की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे ससुरालीजनों और रितेश के पिता रामखेलावन में तीखी नोकझोंक हुई। अस्पताल में मौजूद लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया। पिता चीख-चीखकर बहू पर आत्महत्या केे लिए प्रेरित करने का आरोप लगाता रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed