फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man commits suicide in auraiya

औरैयाः पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी, पति की मौत की खबर मिलने पर बोली, नहीं जाना

Sat, 11 Jul 2020 06:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Jul 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
man commits suicide in auraiya
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
औरैया के बिधूना में युवक एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी। शुक्रवार को पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पत्नी ने आने से मना कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


जिले के मोहल्ला सुखचैनपुर (जवाहरनगर) निवासी राजेंद्र (35) ने पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बताया कि राजेंद्र तीन साल पहले कन्नौज जिला के गांव ककरैया तिर्वा से मोहिनी से शादी हुई थी। उसके एक लड़की पहले से थी और राजेन्द्र से एक डेढ़ साल का एक बेटा है।
विज्ञापन


अज्ञात कारण के चलते शुक्रवार को मोहनी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। राजेंद्र का पिता रामभजन हलवाई है। वह शुक्रवार रात दुकान से लौटा और घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो गया। सुबह जब वह घर गया तो बेटे को गेट के पास होल में फंदे से लटका देख बदहवाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और घटना की जानकारी पत्नी को दी। पत्नी ने आने से मना कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed