{"_id":"5d1a03fa8ebc3e3c985fda9f","slug":"man-body-found-hanged-on-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गर्भवती पत्नी ने देखा तो घर में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गर्भवती पत्नी ने देखा तो घर में मच गया कोहराम
Mon, 01 Jul 2019 06:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव में अचलगंज में एक युवक का शव घर के बाहर नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। गर्भवती पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक कई वर्षों से यहां अपनी ससुराल में रह रहा था।
अचलगंज थाना क्षेत्र के मरोई निवासी लल्लू (40) पुत्र अलोपी कई वर्षों से बेहटा नथई सिंह गांव में अपनी ससुराल में रहता था। रविवार की रात वह बिना बताए घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह पत्नी लक्ष्मी ने पति का शव घर से बाहर नीम के पेड़ से लटका देखा।

पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अचलगंज थाने की पुलिस ने युवक का शव फंदे से उतारा। लल्लू की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी पांच बेटियां हैं, जबकि उसकी पत्नी लक्ष्मी गर्भवती है।
पत्नी लक्ष्मी ने पति लल्लू अचलगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में सफ ाई का कार्य करता था। ग्रामीणों के अनुसार अच्छी नौकरी न मिलने से वह परेशान रहता था। आर्थिक दिक्कत होने से परिवार का भरण पोषण करने में उसे परेशानी हो रही थी। अचलगंज थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।