फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man arrested in suspicion of involvement in the IS

आईएस में शामिल होने के शक में युवक गिरफ्तार

Thu, 07 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 07 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Man arrested in suspicion of involvement in the IS
आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने की कोशिश की आशंका में रायपुरवा पुलिस ने बुधवार को नदीम रजा उर्फ अबूजर को गिरफ्तार कर लिया। नदीम ने फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाया था। किसी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत कर दी थी तब स्थानीय पुलिस को अलर्ट किया गया था।
विज्ञापन


थाना रायपुरवा में 20 अक्तूबर को उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद से नदीम घर से गायब था। दूसरी ओर नदीम के पिता नफीस रजा ने कहा कि साजिश के तहत बेटे को फंसाया है उसका झुकाव किसी आतंकवादी संगठन की तरफ नहीं है।
विज्ञापन


रायपुरवा पुलिस ने बुधवार सुबह जीटी रोड क्रासिंग नंबर तीन के पास से नदीम को गिरफ्तार करने का दावा किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस, एटीएस और खुफिया विभाग ने गुप्त जगह पर नदीम से घंटों पूछताछ की। बाद में नदीम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल होने के शक में पकड़े गए रायपुरवा के युवक नदीम ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह सऊदी अरब में नौकरी करना चाहता था लेकिन वहां पर शियाओं को नौकरी मिलने में दिक्कत होती है इसलिए उसने नाम और वर्ग बदला था।

सीओ के मुताबिक नदीम रजा ने 2012 में कानपुर देहात के रमाकांत सुंदरलाल इंटर कालेज में हाईस्कूल में प्रवेश लेते समय फर्जी टीसी के जरिए अपना नाम नदीम से अबूजर कर लिया था। फर्जी टीसी गड़रियनपुरवा के जीवन ज्योति जूनियर हाईस्कूल से बनवाई थी।

उसने 2014 में दबौली के वीएम इंटर कालेज से इंटर पास किया। इन्हीं हाईस्कूल- इंटर के दस्तावेज से जुलाई 2015 में अबूजर ने अपना पासपोर्ट बनवाया। सीओ ने बताया कि नगर और देहात के कई स्कूल- कालेज सिर्फ फर्जी टीसी से एडमिशन करने, पास करवाने के धंधे मे लिप्त हैं।


फर्जीवाड़ा करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी डीआईओएस को लिखा जाएगा। मामले में सीओ अनवरगंज विवेक त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान नदीम के फेसबुक अकाउंट को भी खंगाला गया लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच के लिए नदीम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed