फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man Alleges Assault at Kanpur Police Outpost, SP MLA Stages Protest

कानपुर: पुलिस चौकी में पिटाई के आरोप पर विधायक का हंगामा, एसीपी ने कहा- आरोप निराधार

Tue, 15 Sep 2026 12:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 12:34 PM IST
सार

Kannpur News: चोरी के मामले में पूछताछ के लिए चौकी लाए गए युवक ने पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगाया। युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाए जाने के बाद सोमवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई समर्थकों के साथ सिरकी मोहाल चौकी पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Man Alleges Assault at Kanpur Police Outpost, SP MLA Stages Protest
चौकी में पिटाई के आरोप पर विधायक का हंगामा - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधायक ने युवक का मेडिकल कराने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने पुलिस पर लगाए गए पिटाई के आरोपों को निराधार बताया। फीलखाना थाना क्षेत्र के घुमनी बाजार निवासी अमन अग्रवाल और उनकी पत्नी आकांक्षा के अनुसार, रविवार रात करीब 12:30 बजे छह-सात लोग उनके घर पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चोरी के मामले में पूछताछ की। अमन के अनुसार, पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में वह गली से आते-जाते दिखाई दिया है।

विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस अमन को पूछताछ के लिए सिरकी मोहाल चौकी ले गई, जहां सुबह करीब चार बजे तक उसे बंद रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई। अमन ने हाथ और अंगुलियों पर पड़े लाल निशान दिखाते हुए पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Man Alleges Assault at Kanpur Police Outpost, SP MLA Stages Protest
चौकी में पिटाई के आरोप पर विधायक का हंगामा - फोटो : amar ujala

कंधे पर पट्टा रखकर चौकी के बाहर बैठे विधायक

मामले की जानकारी मिलने पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे विधायक अमिताभ बाजपेई चौकी पहुंचे। करीब एक घंटे तक अधिकारी के नहीं पहुंचने पर उन्होंने चौकी के बाहर कंधे पर पट्टा रखकर धरना शुरू कर दिया। विधायक ने सवाल उठाया कि जब युवक को केवल पूछताछ के लिए लाया गया था तो उसकी पट्टे से पिटाई क्यों की गई।

विज्ञापन

उन्होंने युवक का मेडिकल कराने और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने जेब से पांच हजार रुपये निकालकर कहा कि यदि चोरी का सही खुलासा होता है तो वह यह रकम पुलिस को भेंट करेंगे। मामले को लेकर करीब आठ घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

एसीपी ने पिटाई के आरोपों को बताया निराधार

एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में आता-जाता दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान अमन अग्रवाल के रूप में की। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर उसे पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। एसीपी ने कहा कि युवक के साथ किसी तरह की अभद्रता या मारपीट नहीं की गई।

20-25 समर्थकों के साथ चौकी पहुंचने का दावा

कमिश्नरेट की मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विधायक करीब 20-25 लोगों के साथ चौकी पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, उन्होंने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया और महिला थाना प्रभारी रीना सिंह से बहस करते हुए युवक को छुड़ाने का प्रयास किया।

चौकी में पूछताछ को लेकर उठे सवाल

मामले में पुलिस अधिकारियों के पुराने निर्देशों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पूर्व एडिशनल पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने चारों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि किसी आरोपी को पकड़ने के बाद पहले थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी जाएगी और पूछताछ थाने में ही की जाएगी। चौकी में पूछताछ नहीं करने के निर्देश थे। मौजूदा मामले में युवक को चौकी लाकर पूछताछ किए जाने से इन निर्देशों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed