फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mallavan Municipality president missing, vehicle found in Mathura

हरदोई: मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष लापता, गाड़ी मथुरा में मिली, तलाश को एसपी ने बनाईं पांच टीमें

Tue, 11 Aug 2020 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Aug 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Mallavan Municipality president missing, vehicle found in Mathura
अंकित जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
आठ अगस्त की रात घर से निकले मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी सफारी गाड़ी मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के ग्राम गोलागांव में कीचड़ में खड़ी मिली।
विज्ञापन


मामले में उनके बड़े भाई ने मंगलवार को कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित कीं हैं। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी अंकित जायसवाल मल्लावां नगर पालिकाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


अंकित के बड़े भाई विशाल उनके प्रतिनिधि हैं। विशाल की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि अंकित आठ अगस्त की रात 11 बजे से लापता हैं। सूत्रों के मुताबिक अंकित घर से सफारी गाड़ी से अकेले ही निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी ये बात पता चली है। एसपी अमित कुमार ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। स्वाट, एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल सहित पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं।

हरपालपुर और बिलग्राम सीओ को भी खुलासे के लिए लगाया गया है। एसपी खुद पूरे मामले पर निगाह रखे हैं। अंकित की गाड़ी मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गोला गांव में कीचड़ में फंसी मिली। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे गाड़ी लावारिस मिलने पर बलदेव पुलिस ने इसे थाने में खड़ा करवा दिया था।

मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद्र के मुताबिक कार की तलाशी ली गई थी। इस दौरान उससे बरामद विजिटिंग कार्ड में दर्ज नंबर से संपर्क किया गया तो पता चला कि कार नगर पालिकाध्यक्ष अंकित जायसवाल की है। अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि गोला गांव तक कार लेकर कौन आया। जांच की जा रही है।

फोन घर पर ही छोड़ा, आगरा में मौजूदगी की सूचना
सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा के मुताबिक अंकित अपना फोन घर पर ही छोड़ गए हैं। उनके पास दूसरा फोन नहीं है। सूत्रों के मुताबिक आगरा में अंकित की मौजूदगी को लेकर कुछ सूचनाएं पुलिस को मिली हैं। जिनके आधार पर पुलिस टीम कार्य कर रही है। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसमें घरेलू विवाद से लेकर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा, ठेकेदारी आदि बिंदु शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि अंकित जायसवाल कानपुर में मिले हैं। उनके साथ उनका एक साथी भी मिला है। क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को लेकर हरदोई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed