फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mall worker girl robbed and gang raped, did not tell her ordeal due to fear of public shame, three arrested

कानपुर: मॉल कर्मी युवती से लूटपात और सामूहिक दुष्कर्म, लोकलाज के डर से नहीं बताई थी आपबीती, तीन गिरफ्तार

Thu, 21 Sep 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Sep 2023 03:13 PM IST
सार

Kanpur Crime: युवती और उसके मित्र को जब पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा हुआ, तो उसने घटना की सच्चाई बताई। साउथ जोन के थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने घटना करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mall worker girl robbed and gang raped, did not tell her ordeal due to fear of public shame, three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में युवक के साथ मॉल में ड्यूटी करके घर लौट रही युवती को रास्ते में चार युवकों ने रोक लिया था। उसके और उसके मित्र के साथ में मारपीट और लूटपाट की। इसके बाद सड़क से किनारे ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में युवती और उसके मित्र ने लोकलाज के डर से पुलिस को सिर्फ मारपीट और लूटपाट की घटना ही बताई।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची सेन पश्चिम पारा पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू कर दी। युवती और उसके मित्र को जब पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा हुआ, तो उसने घटना की सच्चाई बताई। साउथ जोन के थाना सेन पश्चिम पारा पुलिस ने घटना करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं, एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। बता दें कि रविवार देर रात 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई की अज्ञात तीन-चार लड़कों ने युवती और उसके मित्र के साथ मारपीट हुई है। साथ ही,मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई है। इस पर थाना सेन पश्चिम पारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कोर्ट में बताई थी पूरी घटना
पीड़िता द्वारा अपने साथ हुई दरिंदगी के संबंध में लोकलाज के कारण पुलिस को अवगत नहीं कराया गया। इसके बाद में न्यायालय के समक्ष बयान दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे देवीदीन के पास से शिवम कुमार का लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है।

फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं टीमें
दूसरे अभियुक्त संदीप के पास से पीड़िता का मूल आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और सामान्य निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति बरामद हुई। आरोपी अभिषेक उर्फ नंदू के पास से शिवम कुमार का मूल आधार कार्ड और पीड़िता की मार्कशीट की छाया प्रति बरामद हुई। वहीं, आरोपी मनोज कुमार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed