फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Male skeleton of missing elderly man found four kilometers away, some animal scratched and dragged him

हरदोई: लापता बुजुर्ग का चार किलोमीटूर दूर मिला नर कंकाल, परिजन बोले- किसी जानवर ने नोंचकर घसीटा

Tue, 19 Sep 2023 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 PM IST
सार

Hardoi News: जानकारी पर पहुंचे निरीक्षक अपराध लखन लाल मिश्र ने परिजनों और खेत मालिक से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को आशंका है कि किसी जानवर ने नोंचकर घसीटा है।

विज्ञापन
Male skeleton of missing elderly man found four kilometers away, some animal scratched and dragged him
नरकंकाल मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लगभग एक माह से लापता बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव (कंकाल) चार किलोमीटर दूर हिरौली गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पास मिले कपड़े और लाठी से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के खुल्कीपुर निवासी कोमिल (84) बीती 19 अगस्त को घर से बिना कुछ बताए चला गया था। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पुत्र राम कुमार ने गुमशुदगी शाहबाद कोतवाली में 19 अगस्त को ही दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

राम कुमार का कहना था कि कोमिल मानसिक रूप से कमजोर है और आए दिन बिना कुछ बताए इधर-उधर चला जाता है। रविवार देर शाम खुल्कीपुर से लगभग चार किलोमीटर दूर हिरौली गांव में अपने खेत में खाद डालने गए एक किसान को कपड़े और लाठी पड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति का पैर शरीर से अलग पड़ा मिला
आसपास खोजबीन करने पर पड़ोस के खेत में एक व्यक्ति का पैर शरीर से अलग पड़ा मिला, जबकि साथ ही नरकंकाल भी पड़ा था। क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने की जानकारी पर राम कुमार भी परिजनों के साथ पहुंच गया और शिनाख्त अपने पिता कोमिल के रूप में की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed