{"_id":"57ae19184f1c1b0e56ee475a","slug":"make-sure-your-admission-in-btc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी काउंसलिंग कराएं, एडमिशन लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी काउंसलिंग कराएं, एडमिशन लें
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी काउंसलिंग कराती छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीटीसी 2015-16 की काउंसलिंग प्रक्रिया 18 अगस्त तक चलेगी। इसका विस्तृत शेड्यूल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने जारी कर दिया है। इसमें बीटेक, बीबीए, बीसीए और एमबीए डिग्रीधारक भी शामिल होंगे। इन सबने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे हैं।
बीटीसी 2015-16 की काउंसलिंग प्रक्रिया 9 अगस्त से चल रही है। कला, विज्ञान संकाय की सभी महिला अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुक्रवार को पूरी हो गई। प्रिंसिपल डॉ. सीएल चौरसिया ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 16 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन कला संकाय के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 17 अगस्त को विज्ञान संकाय के सभी अभ्यर्थी आएंगे। 18 अगस्त को कला और विज्ञान संकाय के छूटे अभ्यर्थी काउंसलिंग कराके एडमिशन ले सकेंगे। यदि बीटीसी की सीटें खाली रहीं तो काउंसलिंग की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
-----------
22 सितंबर से चलेंगी कक्षाएं
बीटीसी की पढ़ाई 22 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले बीटीसी की सभी सीटें भरी जाएंगी। प्रिंसिपल ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट 21 अगस्त से एडमिशन ले सकेंगे। 18 अगस्त तक काउंसलिंग कराने वाले स्टूडेंटों के अलाटमेंट लेटर 20 अगस्त तक जारी होंगे। इसका विस्तृत शेड्यूल परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पहले ही जारी किया है।