फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   make sure to vote to bring the disabled

इनका सहारा बन करो मतदान, जीवन में सफल होंगे हर काम

Mon, 13 Feb 2017 06:55 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 06:55 AM IST
सार

-28003 विकलांग वोटरों के लिए प्रशासन के विशेष बंदोबस्त
-1000 ई रिक्शा चलने में अक्षम लोगों को बूथ तक लाने और छोड़ने के लिए 
-30 एंबुलेंस ज्यादा असहाय लोगों के लिए 
-1 टोपी हर वालेंटियर को, यह टोपी ही उसका आई कार्ड होगी। बूथ में बार-बार आने और जाने में उसे छूट मिलेगी।  
-आप वालेंटियर बनकर कर सकते मदद, अच्छे काम मिलेगा इनाम 
-जिला प्रशासन और अमर उजाला फाउंडेशन की पहल
 

विज्ञापन
make sure to vote to bring the disabled
डेमो

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में 19 फरवरी को आप अपना वोट डालने के बाद अपने पड़ोस या आस-पास रहने वाले विकलांगों का वोट भी डलवाएं। जिला प्रशासन ने जिले के 28 हजार विकलांगों के वोट डलवाने के लिए विशेष बंदोबस्त किए हैं। इसमें अमर उजाला फाउंडेशन भी सहयोगी बना है।
विज्ञापन


आप वालेंटियर बनकर विकलांगों को बूथों तक लाकर उनका वोट डलवाने के बाद उनके घर तक छोड़कर उनकी मदद कर सकते हैं। अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा विकलांगों का वोट डलवाने वाले वालेंटियर को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा पुरस्कार भी देंगे। अन्य सभी वालेंटियर को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी 28003 नि:शक्तजनों की सूची नाम, पता और मोबाइल समेत तैयार की है। इन सभी का वोट डलवाने का लक्ष्य रखा गया है।

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 3344 बूथ हैं। हर बूथ पर नि:शक्तजनों के वोट डलवाने के लिए दो वालेंटियर लगाए जाएंगे। नि:शक्तजनों की वोटिंग सुबह सात से दस बजे तक कराई जाएगी। हालांकि इसके बाद भी शाम पांच बजे तक वोट डाल सकते हैं। हर बूथ पर दो वालेंटियर लगाने के लिए विकास भवन में हर विधानसभा क्षेत्र का अलग कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। वोटिंग वाले दिन यह सभी दस कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट में काम करेंगे। वालेंटियर अपने वाहनों से नि:शक्तजनों को वोट डलवाकर घर छोड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालेंटियर बनना है तो व्हाट्स एप करें
वालेंटियर बनने के लिए अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और बूथ नंबर या पोलिंग स्टेशन के नाम के साथ इन नंबरों पर व्हाट्स एप कर सकते हैं। 

1-अजीत प्रताप सिंह, उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग -9412349741
2-आशुतोष मिश्र, सीनियर रिपोर्टर अमर उजाला-9675898231
3-संजय सचान, अमर उजाला फाउंडेशन-9336200355
0512-2305019 पर फोन कर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और बूथ नंबर या पोलिंग स्टेशन का नाम नोट करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed