फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Make every mosque a model mosque.

Kanpur News: हर मस्जिद को बनाएं आदर्श मस्जिद

Tue, 21 Jul 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Make every mosque a model mosque.
कानपुर। जमीयत उलेमा की ओर से जाजमऊ स्थित मदरसे में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस मौके पर जहां वार्ड स्तर पर समितियां गठित करने, हर क्षेत्र से 25 से 50 योग्य युवाओं को संगठन से जोड़ने, घर-घर सर्वेक्षण करने, 50 से 100 नए सहयोगी सदस्य बनाने की चर्चा हुई, वहीं मदरसों को जमीयत स्टडी सेंटर से जोड़ने, निकाह काउंसलिंग और इमाम प्रशिक्षण के कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में जमीयत के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन ने कहा कि हर मस्जिद को आदर्श मस्जिद बनाया जाए, जहां नियमित मकतब चले और प्रतिदिन दस मिनट का कुरआन व हदीस का पाठ हो। जिनके घरों और इबादतगाहों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें कानूनी और सामाजिक सहयोग दिया जाए। प्रदेश महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि प्रत्येक स्थानीय इकाई अपने क्षेत्र में कम से कम तीन विभागों जैसे संगठित मकतब, जिम और सद्भावना मंच पर कार्य प्रारंभ करे। संयोजक मुफ्ती मो. सलमान कासमी, मुफ्ती जाकिर हुसैन कासमी, मुफ्ती हिलाल अहमद कासमी, मुफ्ती मो. अखलाक, कारी मुजीबुल्लाह इरफानी, मौलाना मो. जकवान, शारिक नवाब, मौलाना आफताब आलम कासमी, मौलाना शरफ आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed