फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Make arrangements in Piku ward more better

पीकू वार्ड में व्यवस्थाएं बनाएं और बेहतर

Thu, 08 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements in Piku ward more better
कानपुर देहात। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियां लगातार जोर पकड़ रही हैं। बुधवार को एडी कानपुर मंडल ने जिला अस्पताल में बने बीस बेड के पीकू वार्ड (बाल सघन चिकित्सा इकाई) का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पुरुष के पोषण पुनर्वास केंद्र में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे एडी कानपुर मंडल डॉ. गिरीश मिश्रा ने सबसे वेंटिलेटर की स्थिति देखी। निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर होने की संभावना है। जिसे देखते हुए बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। वेंटिलेटर सहित अन्य उपकरण आदि को जांच लें। जिससे इलाज में किसी प्रकार की रुकावट न आए।
विज्ञापन

इसके बाद एडी ने सभी कक्षों में ऑक्सीजन पाइपलाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। कहा कि जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडरों की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता, मंडलीय परियोजना प्रबंधक राजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed