{"_id":"6371e8a977840f5e38606bfd","slug":"mainpuri-lok-sabha-by-election-dimple-and-akhilesh-yadav-reached-mulayam-singh-samadhi-sthal-tribute-blessing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: हवन-पूजन के साथ डिंपल का चुनावी आगाज, नामांकन से पहले मुलायम को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: हवन-पूजन के साथ डिंपल का चुनावी आगाज, नामांकन से पहले मुलायम को किया नमन
Mon, 14 Nov 2022 12:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:39 PM IST
सार
मैनपुरी संसदीय सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नामांकन करने निकलीं डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने सबसे पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे अखिलेश और डिंपल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने सोमवार को पति अखिलेश यादव को साथ घर पर हवन-पूजन किया। मैनपुरी संसदीय सीट से बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नामांकन करने निकलीं डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने सबसे पहले सैफई में मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
इसी के साथ उन्होंने आज से अपने चुनाव का आगाज कर दिया। उनके बाद डिंपल और अखिलेश चारों प्रस्तावकों के साथ एक ही कार में सवार होकर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। जहां पर वह नामांकन दाखिल करेंगीं। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समाधि स्थल पर नेताजी की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सहित परिवार के लोग, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे। आवास से निकलने से पहले डिंपल यादव ने आवास के बाहर बने देवी मंदिर पर भी पूजा अर्चना की।
विज्ञापन