फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri Bypoll, Announcement made at Etawah railway station, let Dimple Bhabhi win from Mainpuri

Mainpuri Bypoll: इटावा रेलवे स्टेशन पर हुई एनाउंसमेंट, मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं, लोगों ने जताई नाराजगी

Sun, 27 Nov 2022 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 01:12 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। उनकी जीत के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान प्रचार को लेकर इटावा में हंगामा मच गया है। दरअसल,  रेलवे स्टेशन में 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Mainpuri Bypoll, Announcement made at Etawah railway station, let Dimple Bhabhi win from Mainpuri
अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जंक्शन के रेलवे पूछताछ केंद्र पर लगे माइक से शनिवार रात लगभग 11 बजे डिंपल यादव जिंदाबाद के नारों की आवाज आने लगी। इससे स्टेशन परिसर पर मौजूद यात्री भौचक्के रह गए। पूछताछ केंद्र के माइक से डिंपल यादव को वोट देने की अपील भी की गई।

विज्ञापन

इसके बाद स्टेशन पर मौजूद कुछ यात्रियों ने पूछताछ खिड़की पर पहुंचकर इसकी शिकायत करते हुए नाराजगी जताई। मामला संज्ञान में आने के बाद रेलवे अधिकारी जांच में जुट गए हैं। वहीं जीआरपी भी अपने स्तर से पड़ताल कर रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसने इस तरह की हरकत की है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों ने बताया है कि रेलवे यूनियन के कुछ पदाधिकारी प्रयागराज सम्मेलन में जा रहे है। रात में पूछताछ केंद्र खाली था। वहां पहुंचकर उन्होंने रिकॉर्डेड मैसेज चला दिया। इसमें 15 से 20 बार 'डिंपल यादव जिंदाबाद' के नारे लगाए गए। वहीं, रेलवे अधिकारी कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग में करेंगे शिकायत: भाजपा प्रत्याशी
वहीं, मामले का संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि सपाई बौखलाए हुए हैं। यह घटना उनकी हार का प्रदर्शित करती है। इस मामले में तथ्य जुटाए जा रहे है। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में भी की जाएगी।

बता दें कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। सपा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सैफई परिवार के लिए मैनपुरी सीट सियासत की सीढ़ी का काम करती है या नहीं इसका निर्णय उप चुनाव का परिणाम ही करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed