फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri Bypoll, Akhilesh Yadav said This is the area of Netaji and Chacha

Mainpuri Bypoll: जसवंतनगर में अखिलेश बोले- ये नेताजी और चाचा का क्षेत्र है, सरकार सिर्फ सपा पर छापा मार रही है

Fri, 02 Dec 2022 07:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Dec 2022 07:37 PM IST
सार

जसवंतनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी और चाचा का क्षेत्र है। सबसे ज्यादा वोट से यही विधानसभा जिताएगी। यहां वो लोग होंगे, जिन्होंने अपनी कमाई से नेताजी को चंदा दिया होगा।

विज्ञापन
Mainpuri Bypoll, Akhilesh Yadav said This is the area of Netaji and Chacha
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास दो सहायक हैं। उनके पास स्टूल हैं और उन्हें कुर्सी कभी नसीब नहीं होगी। यह बात शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। रायनगर, बलरई और धनुवां में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी पहले ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया।

विज्ञापन

उन्होंने किसानों का अपमान कराने वाली चुंगी को ऐसे खत्म किया, जिसको बाद में कोई भी लागू नहीं करवा सका। इस क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में पहले नेताजी तथा बाद में चाचा शिवपाल हमेशा साथ रहे हैं। नेता जी ने इस क्षेत्र को हमेशा अपने परिवार की तरह माना है। यह क्षेत्र नेताजी और चाचा का बनाया हुआ क्षेत्र है।
विज्ञापन

नेताजी चाहे किसी पद पर रहे हों, गरीब व किसान को कभी नहीं भूले। उन्होंने हम सबको समाजवादी रास्ता दिखाया और यही तरक्की का रास्ता है। कई ऐसे बुजुर्ग लोग बैठे होंगे, जिन्होंने अपनी कमाई से नेता जी को वोट के साथ-साथ चंदा भी दिया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां ऐसा कोई परिवार नहीं होगा, जिसके किसी न किसी सदस्य का नेता जी से संपर्क ना रहा हो। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत जसवंतनगर क्षेत्र से होनी चाहिए। सपा सुप्रीमो ने कहा कि चुनाव से पहले चना बांटा गया, चुनाव के बाद वह गायब हो गया। इसी तरह से नमक दिया गया। उसमें जगह-जगह कांच निकलने की शिकायतें मिलीं।

रिफाइंड भी अब चुनाव के बाद गायब हो गया है। आरोप लगाया कि राशन में सर्दी में चावल खिला रहे हैं। शहरों में गैस पाइपलाइन आ गई तो लाल सिलेंडर गांवों में बांट दिए। नौजवानों को नौकरी कैसे मिलेगी, जबकि सारे संस्थान बेच दिए गए हैं और आगे बेचे जा रहे हैं।

उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि हो सकता है एक दिन यह सरकार भी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह किसी कंपनी को अपने को बेच दे और फिर सरकार भी कोई और चलाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का साथ दे रही है। मुंबई का स्लम एरिया कुछ हजार करोड़ में बेच दिया गया है, जो दो-तीन वर्ष बाद लाखों करोड़ में खरीदने वाले बेचेंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस वाले आपके यहां छापे मारने आएंगे तो आप उनसे भी समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांग लेना और उनसे कह देना नेता जी ने फोर्स के लिए बहुत कुछ किया है। महिलाओं से कहा कि एक महिला चुनाव लड़ रही है और पूरी दुनिया की निगाह मैनपुरी लोकसभा पर लगी हुई है। डिंपल ने भी सभी से वोट देने की अपील की।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed