फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mainpuri By-Election: Shivpal Yadav said will fight 2024 election together

Mainpuri By-Election: शिवपाल यादव बोले- समाजवादी थे, हैं और रहेंगे, एक साथ मिलकर लड़ेंगे 2024 का चुनाव

Thu, 08 Dec 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Dec 2022 10:21 PM IST
सार

प्रसपा का सपा में विलय होते ही शिवपाल ने अपने ट्विटर हैंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा हटाकर नेता-समाजवादी पार्टी लिख लिया। अखिलेश ने पैर छूकर चाचा शिवपाल का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Mainpuri By-Election: Shivpal Yadav said will fight 2024 election together
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी उपचुनाव में जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा का झंडा दिया, जिसे बाद में शिवपाल की गाड़ी पर लगाया गया। शिवपाल ने कहा कि वह समाजवादी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। 2024 का चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन


प्रसपा का सपा में विलय होते ही शिवपाल ने अपने ट्विटर हैंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा हटाकर नेता-समाजवादी पार्टी लिख लिया। झंडा देने के दौरान अखिलेश भी बोले, चाचा समाजवादी। लखनऊ से लौटने के बाद अखिलेश यादव दोपहर में सैफई स्थित एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंचे और चाचा शिवपाल सिंह यादव और तमाम कार्यकर्ताओं मुलाकात की। अखिलेश ने पैर छूकर चाचा शिवपाल का आशीर्वाद लिया। बातचीत के बाद अखिलेश ने तमाम लोगों की मौजूदगी में चाचा शिवपाल को सपा का झंडा सौंपा।

विज्ञापन

जिसे शिवपाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के हाथ में दिया। इसके बाद इस झंडे को अंशुल यादव ने शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी में लगाया। गाड़ी पर पहले प्रसपा का झंडा लगा था। इस दौरान शिवपाल के बेटे आदित्य यादव उर्फ अंकुर भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह हमेशा से समाजवादी थे। अब उनकी पार्टी का सपा में विलय हो गया है। आने वाले चुनाव अब मिलकर लड़ेंगे। यहां करीब दो घंटे तक अखिलेश और शिवपाल कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इसके बाद दोनों ने अकेले में बात की। यहां से अखिलेश फिर मैनपुरी के लिए रवाना हो गए। 

अखिलेश की कोठी के बाहर जमा हुए कार्यकर्ता, जताई खुशी
डिंपल यादव की जीत की घोषणा होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ अखिलेश यादव की सैफई स्थित कोठी के बाहर जमा हो गई। यहां सभी लोगों ने जीत पर खुशी जताई। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। एसएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर भी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव के शहर स्थित आवास पर भी कार्यकर्ता जमा रहे और जीत की घोषणा होते ही खुशी का इजहार किया। इसके बाद यहां से सभी लोग सैफई रवाना हो गए। 

विज्ञापन

अंत्येष्टि स्थल पर पिता को किया नमन
लखनऊ से आने के बाद अखिलेश यादव सुबह सबसे पहले सैफई तहसील क्षेत्र के ग्राम भलासैया में एक शादी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सैफई मेला ग्राउंड स्थित पिता मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर गए और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से जगह-जगह रुककर मुलाकात की। लोगों ने फूल माला पहनाकर अखिलेश का स्वागत किया। इससे पहले शिवपाल सिंह यादव, अभयराम यादव और राजपाल यादव ने भी अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed