फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Main pipeline damaged during excavation; water floods 12 houses.

Kanpur News: खोदाई में तोड़ी मुख्य पाइपलाइन, 12 मकानों में भरा पानी

Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Main pipeline damaged during excavation; water floods 12 houses.
कानपुर। डबल पुलिया के पास मुख्य पाइप लाइन का इंटर कनेक्शन करते वक्त पाइप लाइन फट गई। इससे आसपास के 12 मकानों और गलियों में पानी भर गया। इलाकाई लोगों के विरोध करने पर जल निगम का कार्य कर रहा ठेकेदार व अन्य कर्मी भाग गए। इससे करीब एक दर्जन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जल निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

जल निगम शहर में नई पेयजल लाइन डाल रहा है। अब इसका इंटर कनेक्शन करने का कार्य किया जा रहा है। वार्ड- 91 में बुधवार रात जल निगम का ठेकेदार पुरानी से कनेक्शन काट कर नई लाइन में इंटर कनेक्शन कराने का कार्य करा रहा था। इस दौरान मुख्य पाइप लाइन फट गई जिससे पानी का फव्वारा निकलने लगा। देखते ही देखते आसपास की गलियों में पानी पहुंचने लगा। जानकारी पर जल निगम के कर्मचारी आए और बैराज से पानी की आपूर्ति बंद कराई गई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कर्मचारी खोदाई के बाद नालियों में मिट्टी व मलबा डाल रहे थे। इससे नालियां जाम हो गईं जिससे दिक्कत और बढ़ गई। चार गलियों के साथ क्षेत्र के 47 और 12 ब्लॉक के करीब नीचे के छह-छह मिलाकर 12 मकानों में भी पानी भर गया। कुछ के तो कमरों तक पानी चला गया। दोपहर 12 बजे के बाद जल निगम कर्मियों ने मरम्मत कार्य और जनरेटर लगाकर पानी निकासी शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पेयजल आपूर्ति हुई बाधित

शास्त्रीनगर, विजयानगर, दादानगर, सेवाग्राम कॉलोनी, विवेकानंद नगर, गडरिया पुरवा, फजलगंज, सीटीआई नहर बस्ती, नहर कोठी, नौरैया खेड़ा आदि।



मैथानी ने लगाई फटकार, एफआईआर की चेतावनी
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। विधायक ने कहा कि यह घटना डबल पुलिया के नीचे मेट्रो कार्य शुरू होने से ठीक पहले हुई। बच्चे, बूढ़े और बुजुर्ग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। उन्होंने जल निगम के मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए।


बातचीत
बच्चों को सोने की हुई समस्या
रात में कमरे तक पानी भर गया। इससे बच्चों के साथ सोने की समस्या खड़ी हो गई। ऐसा लग रहा था कि जैसे बाढ़ आ गई हो।
-अनुराग श्रीवास्तव

आवागमन में हो रही दिक्कत
जल निगम के ठेकेदार और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से परेशानी हो रही है। गलियों में पानी भरने से आवागमन में दिक्कत हो रही है।
-मीना

नई पाइप लाइन में इंटर कनेक्शन का काम चल रहा था। खोदाई में मुख्य पाइप लाइन नहीं फटी बल्कि फीडर में काफी मात्रा में पानी थी जो ओवरफ्लो हो गया था। एक या दो गलियों में जलभराव हुआ है। पानी निकासी कराई जा रही है। इंटर कनेकशन का कार्य छह जुलाई तक पूरा करा लिया जाएगा।
-अनिल निगम, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed