{"_id":"66c9a213e9125978c008c85a","slug":"main-accused-of-etawah-triple-murder-shot-dead-pistol-and-bicycle-recovered-police-engaged-in-investigation-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की गोली मारकर हत्या, तमंचा और साइकिल बरामद, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी की गोली मारकर हत्या, तमंचा और साइकिल बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 24 Aug 2024 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:52 PM IST
सार
Etawah News: ताखा कस्बे में तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले के ताखा कस्बे में तिहरे हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक भाई, भाभी व भतीजी की हत्या में करीब पांच साल पहले जमानत पर छूटकर बाहर आया था। इसके बाद से मैनपुरी के कुम्होल गांव के नाग देवता मंदिर पर रह रहा था। कुछ माह पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी जयराम यादव की शनिवार सुबह करीब छहबजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने कछपुरा-इकघरा मार्ग पर मृतक को पड़ा देखा, तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। घटनास्थल से एक तमंचा और मृतक की साइकिल बरामद हुई, जो वहीं पर खड़ी मिली है। फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची को जयराम ने स्वयं गोली मारी थी
मृतक जयराम (50) तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था, जिसने 11 नबंवर 2014 की रात को सुंदरा गांव निवासी दो सुपारी किलर जर्मन सिंह व मुकेश यादव के साथ मिलकर भाई परशुराम, उसकी पत्नी विमला और तीन वर्ष की बेटी हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जयराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरी वारदात कुबूल की थी और दोनों किलर को पचास हजार की सुपारी देकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीन वर्ष की मासूम बच्ची हिमांशु को जयराम ने स्वयं गोली मारी थी।