फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahu, Aarohan, and Stuti in the lead at the All India Chess Championship.

Kanpur News: ऑल इंडिया शतरंज चैंपियनशिप में माहू, आरोहन और स्तुति शीर्ष पर

Sun, 11 Oct 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Mahu, Aarohan, and Stuti in the lead at the All India Chess Championship.
कानपुर। शीलिंग हाउस स्कूल में चल रही सातवीं आईसीएसई ऑल इंडिया शतरंज चैंपियनशिप में पांच राउंड के मुकाबलों के बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है। अंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम बंगाल के आरोहन डे और बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की माहू विग्नेश पांच-पांच अंक लेकर शीर्ष पर हैं। अंडर-17 बालिका वर्ग में कर्नाटक की स्तुति प्रदीप भी पांच अंक पाकर शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग में केरल के श्रीहरि, कर्नाटक के गुहान एनएच, महाराष्ट्र के शौर्य स्वप्निल और अलौकिक सिन्हा, नॉर्थ ईस्ट के परमबराता सरकार, तमिलनाडु के आरएच रेवलिन राम, उत्तराखंड के स्पर्श बिष्ट और उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हसनैन चार-चार अंक हासिल कर चुके हैं। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल की भूमिका बल 4.5 अंक पर हैं। सात खिलाड़ी चार-चार अंकों के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में नॉर्थ वेस्ट के कियान कावलकर कुमार पटेल 4.2 अंकों के साथ दूसरे स्थान की दौड़ में हैं। आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के अक्षत कुमार, तमिलनाडु-पुडुचेरी के जेसन जुबजेलिन, कर्नाटक-गोवा के समर्थ एन. नायडू, केरल के एरिक सानिश और पश्चिम बंगाल के एनिरबन साहू व स्पंदन देबनाथ चार-चार अंकों पर हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की अश्विनी अग्रवाल 4.5 अंक लेकर शीर्ष खिलाड़ी के पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक की लेह आर. जोसफ और आध्या रंगनाथ, बिहार की मोनाली विश्वास, पश्चिम बंगाल की अद्वितीया तथा तमिलनाडु की अलागू सुदीक्षा चार-चार अंकों पर हैं। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग में तमिलनाडु के मेहुल एसयू और बिहार के देवांजन सिन्हा ने 4.5-4.5 अंक हासिल किए हैं। अंडर-19 बालिका वर्ग में नॉर्थ ईस्ट की विपश्यना उपाध्याय, पश्चिम बंगाल की राहिनी दास और महाराष्ट्र की आर्य श्रीकांत नायक 4.5-4.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से आगे हैं।


प्रिंसिपल वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ग से शीर्ष पांच खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) में आईसीएसई का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के क्रीड़ा अध्यापक अनिल कुमार शर्मा, विनोद गुप्ता और हरीश रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed