{"_id":"6268266996fb253c8926b237","slug":"mahoba-youth-died-after-drinking-cold-drink","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवक के सीने में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद युवक के सीने में हुआ दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई मौत
Tue, 26 Apr 2022 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:37 PM IST
सार
महोबा में युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नवल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के महोबा जिले में कबरई थाना कबरई के छानीकलां गांव निवासी रामचरण प्रजापति का पुत्र नवल (18) मंगलवार को सरकारी राशन दुकान गया था। खाद्यान्न लाने के बाद उसने कोल्ड ड्रिंक पी। करीब एक घंटे बाद अचानक सीने में दर्द होने पर उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी कबरई ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। युवक की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि मौत के क्या कारण है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा।
विज्ञापन