फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Youth accused of converting arrested

महोबा: धर्मांतरण कराने का आरोपी युवक गिरफ्तार, ईसाई धर्म से जुड़ी पुस्तकें बरामद

Sun, 12 Sep 2021 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Sep 2021 06:53 PM IST
सार

थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन
Mahoba: Youth accused of converting arrested
आरोपी आशीष जॉन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में धर्मांतरण कराने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से आधा दर्जन से अधिक ईसाई धर्म की पुस्तकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्घ धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पनवाड़ी थानाक्षेत्र के ठकुरासपुरा निवासी सचिन दुबे ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक माह पहले आशीष जॉन उसे हरपालपुर चौराहा में मिला था। उसने यीशु को स्वीकार करने के एवज में 12 हजार रुपये प्रतिमाह देने को कहा।
विज्ञापन


साथ ही ईसाई धर्म से जुड़ी किताबें दी और चर्च चलने के लिए कहा। विरोध करने पर बर्बाद करने की धमकी दी। इधर जानकारी पर शनिवार की देर रात विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री मयंक तिवारी के नेतृत्व में मनोज शिवहरे, आयुष कुमार, सत्येंद्र गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता गांव पहुंच गए और आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम आशीष जॉन निवासी अलीपुरा पनवाड़ी बताया। मूलरूप से बलिया जिले का रहने वाला आशीष जॉन आठ सालों से अलीपुरा में किराए के मकान में रहता है। उसने लोगों को चरखारी के क्रिश्चियन स्कू्ल में पढ़ाने की बात कही है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed