{"_id":"5f1b01795abce22e2d63569b","slug":"mahoba-when-the-constable-body-came-home-there-was-chaos-brother-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सिपाही का शव घर आते ही मचा कोहराम, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, बहन हुई बदहवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सिपाही का शव घर आते ही मचा कोहराम, भाई ने लगाया हत्या का आरोप, बहन हुई बदहवास
Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
जालौन में सिपाही की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
महोबा के कुलपहाड़ निवासी जालौन के कदौरा थाने में तैनात कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद शुक्रवार सुबह उसका शव पैतृक निवास कुलपहाड़ पहुंचा। सिपाही का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल को देख ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है। कस्बा कुलपहाड़ निवासी रमेश यादव थाना कदौरा में तैनात था। वह 1993 बैच का सिपाही है। उसके परिवार में पत्नी शैल कुमारी के अलावा तीन बच्चे सीमा (20), शिवम (18) व हिमांशु (16) हैं।
गुरुवार को उसके घर में सिपाही की आत्महत्या की खबर आई थी। सिपाही की मौत की खबर सुन परिजन ग्राम कदौरा पहुंचे। वहां पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा था। किसी तरह अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को शांत कराया था।
विज्ञापन
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शुक्रवार सुबह सिपाही का शव उसके घर कुलपहाड़ आते ही कस्बावासियों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सभी लोग उससे जुड़ी यादों को ताजा करने लगे। साथ ही उसके जाने से गमजदा हो गए। लोगों का मानना है कि वह आत्महत्या करने वाला इंसान नहीं था। मृतक के भाई ने घटना की जांच कराने की मांग की है। मृतक की पत्नी बच्चों की परवरिश को लेकर रोती रही।