{"_id":"64aebcef5722a055d0078675","slug":"mahoba-video-of-government-teacher-with-bar-girls-goes-viral-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: सरकारी शिक्षक का बार बालाओं पर नोट लुटाते वीडियो वायरल, बीएसए ने बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: सरकारी शिक्षक का बार बालाओं पर नोट लुटाते वीडियो वायरल, बीएसए ने बैठाई जांच
Wed, 12 Jul 2023 08:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:18 PM IST
सार
यूपी के महोबा जिले में सरकारी शिक्षक का बार बालाओं पर नोट लुटाते वीडियो सामने आया है। बीएसए ने शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
बार बालाओं पर नोट लुटाता शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं पर नोट लुटाते सरकारी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो एक पखवाड़े पहले का बताया जा रहा है। बीएसए ने संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में सरकारी शिक्षक एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं पर नोटों की बारिश करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि दोस्तों की पार्टी के दौरान बार बालाओं को बुलाया गया था। जिसमें फिल्मी गीतों पर डांस के दौरान सरकारी शिक्षक नोटों की बारिश कर रहा है। किसी ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में नोट लुटाने वाला शिक्षक प्राथमिक विद्यालय सुगिरा में तैनात बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो का काफी पहले का है। संबंधित शिक्षक से जवाब तलब किया गया है। मामले की जांच बीईओ को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन