{"_id":"63849823c4fb814dba2c350d","slug":"mahoba-uncontrollable-car-overturned-in-the-ditch-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: बेकाबू कार खाई में पलटी, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: बेकाबू कार खाई में पलटी, युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
मृतक हरिहर की फाइल फोटो व खाई में पलटी पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर गोदभराई कार्यक्रम से लौट रही कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना श्रीनगर के सलारपुर गांव निवासी मृगेंद्र कुशवाहा की शादी कोतवाली कुलपहाड़ के नरवारा गांव निवासी रेशमा के साथ तय हुई थी। रविवार शाम मृगेंद्र, उसका छोटा भाई पुष्पेंद्र (16), मित्र हरिहर राजपूत (25), रामप्रकाश (42), उग्रसेन (20) और चालक ज्ञान सिंह विश्वकर्मा (35) गोदभराई की रस्म करने नरवारा गांव गए थे।
विज्ञापन
रात करीब दो बजे वापस लौटते समय कस्बा श्रीनगर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। चीख पुकार सुनकर खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने हरीहर राजपूत को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक ज्ञान सिंह व रामप्रकाश की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। उग्रसेन और पुष्पेंद्र का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मृगेंद्र को मामूली चोटें आईं हैं। घटना से मृतक की पत्नी पूनम व पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।