फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Two shepherds died due to lightning, three including a woman were burnt

Mahoba: बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत, महिला समेत तीन झुलसे, दस बकरियों की भी गई जान

Thu, 27 Jun 2024 07:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2024 07:13 PM IST
सार

Mahoba News: बूंदाबांदी के साथ बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Mahoba: Two shepherds died due to lightning, three including a woman were burnt
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में गुरुवार शाम अचानक मौसम बदलने व तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के बीच चार स्थानों पर बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग झुलस गए। बिजली की चपेट में आने से दस बकरियों की भी जान चली गई। सूचना पर अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी हरिकिशन (60), सुखलाल अहिरवार (59) व संतराम राजपूत (50) दोपहर को बकरियां चराने खेतों की ओर गए थे। तभी अचानक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे चरवाहे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से तीनों अचेत हो गए। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी चरखारी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हरिकिशन और सुखलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि संतराम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा, कोतवाल गणेश कुमार गुप्ता, कानूनगो प्रदीप खरे व लेखपाल श्रीकुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। बिजली गिरने से एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 
विज्ञापन

दूसरी घटना सालट गांव की है। यहां बिजली की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग झुलस गए। गांव का मनमोहन खेत पर कृषि कार्य कर रहा था। बिजली गिरने से वह अचेत हो गया। वहीं, एक गांव में बिजली गिरने से प्रभा पत्नी राजू झुलस गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार इंदौरा मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज के पास मानसिंह बकरियां चरा रहा था। तभी बिजली गिरने से नौ बकरियाें की मौत हो गई जबकि दो बकरी घायल हो गईं। वहीं, पास में चर रही जाहिर सिंह की एक बकरी भी मर गई। सूचना पर कानूनगो बदलू व लेखपाल मानवेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed