{"_id":"677d56f1f3436e6b80009f56","slug":"mahoba-troubled-by-friends-an-intermediate-student-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: दोस्तों से परेशान इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, तीन बहनों का इकलौता भाई था, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: दोस्तों से परेशान इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, तीन बहनों का इकलौता भाई था, मचा कोहराम
Tue, 07 Jan 2025 10:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Jan 2025 10:10 PM IST
सार
Mahoba News: इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक छात्र यश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहल्ला गांधीनगर में किसी बात को लेकर दोस्तों से परेशान इंटर के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। एक सप्ताह से दोस्त लगातार फोन करने के साथ ही उसके घर भी आ रहे थे। परिजनों ने कहा कि इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया। वह यह नहीं बता पा रहे हैं कि बेटे के दोस्त उसे फोन कर क्यों परेशान कर रहे थे। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी कपिल कश्यप का बेटा यश (19) शहर के केंद्रीय विद्यालय में इंटर का छात्र था। एक सप्ताह से किसी बात को लेकर उसके कुछ दोस्त उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया था। मंगलवार की सुबह दो दोस्त उसके घर पहुंचे और यश के बारे में पूछा। यश ने परिजनों से उसके घर में न होने की जानकारी देने को कहा। इसके कुछ देर बाद ही यश ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। अचानक पहुंचे परिजनों ने जब यश को फंदे पर लटकता देखा तो तत्काल उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को कुछ दोस्त फोन कर लगातार परेशान कर रहे थे। दो बार वह घर भी आए, इसी के चलते बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। अब कॉल करने वालों के नंबर बंद बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। यश तीन बहनों में इकलौता भाई था।