फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Troubled by crop loss, farmer commits suicide by hanging himself

Mahoba: फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगा दी जान, साहूकारों से ले रखा था तीन लाख का कर्ज

Sun, 13 Oct 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Oct 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Troubled by crop loss, farmer commits suicide by hanging himself
मृतक बाटूराम अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के घुटई गांव में अतिवृष्टि से खरीफ की फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसान पर साहूकारों का करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। परिजनों के अनुसार लगातार अच्छी पैदावार न होने से किसान परेशान रहता था। घुटई निवासी बाटूराम अहिरवार (55) के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। इस बार उन्होंने 20 बीघा भूमि बलकट पर लेकर उड़द-मूंग की फसल बोई थी।

विज्ञापन


सितंबर के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से फसल बर्बाद हो गई। इससे बाटूराम परेशान रहने लगे। शुक्रवार की रात उन्होंने आंगन में लोहे के जाल से रस्सी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मोनू अहिरवार ने बताया कि भूमि कम होने पर पिता बलकट पर भूमि लेकर खेती करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने साहूकारों से करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इस बार बेहतर उत्पादन की उम्मीद थी लेकिन भारी बारिश से फसल चौपट हो गई। इससे उन्होंने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed