{"_id":"63ecaed1a652768013071b94","slug":"mahoba-trola-crushed-bike-rider-couple-on-highway-wife-died-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: हाईवे पर ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: हाईवे पर ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत, पति घायल
Wed, 15 Feb 2023 03:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 03:49 PM IST
सार
यूपी के महोबा में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्राला ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरा नाला के पास तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के डढ़हतमाफ गांव निवासी चंद्रप्रकाश (40) अपनी पत्नी लक्ष्मी (36) के साथ बाइक से ससुराल मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कुर्राहा गांव गया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे चंद्रप्रकाश बाइक से पत्नी के साथ ससुराल से घर वापस लौट रहा था। तभी हाईवे पर बरा नाला के पास छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दंपती उछलकर दूर जा गिरे। सड़क पर गिरी महिला को ट्राला कुचलते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और पति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल चंद्रप्रकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतका के चार बच्चों पिंकी, सूरज, अमर व अहम का रो-रोकर बुरा हाल है।