{"_id":"678913a88c27e9708b076487","slug":"mahoba-stone-pelting-on-up-112-police-reached-on-the-information-of-dispute-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पर पथराव, हेड कांस्टेबल घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पर पथराव, हेड कांस्टेबल घायल, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 16 Jan 2025 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:56 PM IST
सार
Mahoba News: विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पर लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
थाना श्रीनगर के पवा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। सिर पर पत्थर लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल हेड कांस्टेबल ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पीड़ित कॉलर ने भी आरोपियों पर मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
पवा निवासी सरजू अहिरवार का गांव के ही ऊदल से बृहस्पतिवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ऊदल, देवेंद्र, उसकी दो बेटियाें कविता व संगीता ने हमला कर दिया। बचाने दौड़ी सरजू की पत्नी रामदेवी को भी पीटा। दंपती शिकायत करने थाने जाने लगे तो उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़ित ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पीआरवी वाहन गांव पहुंचा, तब आरोपियाें ने पीआरवी टीम पर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल शिवमहंत मौर्य घायल हो गए।
थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पिता-पुत्र समेत चारों आरोपियों के खिलाफ हमला, सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल हेड कांस्टेबल को डाॅक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, पीड़ित सरजू ने भी ऊदल, उसके बेटे देवेंद्र व दो बेटियों पर मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।