{"_id":"5fbff55b8ebc3e9bae32cca6","slug":"mahoba-scandal-location-of-then-sp-and-constable-found-both-are-absconding-in-case-of-death-of-crusher-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा कांड: तत्कालीन एसपी व सिपाही की लोकेशन मिली, क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में फरार है दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा कांड: तत्कालीन एसपी व सिपाही की लोकेशन मिली, क्रशर कारोबारी की मौत के मामले में फरार है दोनों
Fri, 27 Nov 2020 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार
- फोटो : amar ujala
महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और सिपाही अरुण कुमार भी पुलिस के रडॉर में आ गए हैं। दोनों की लोकेशन भी पुलिस को मिल गई है।
इंद्रकांत की मौत को करीब ढाई महीने से ज्यादा का वक्त गुजर गया है, लेकिन पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार और सिपाही अरुण कुमार को गिरफ्तार करना तो दूर सुराग नहीं लगा सकी है।
कोर्ट ने गैर जमानती वारंट और कुर्की का नोटिस जारी कर रखा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि तत्कालीन एसपी और सिपाही खुद को जल्द कानून के हवाले नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवहेलना की कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। इधर, सूत्रों का कहना है कि पुलिस को फरार एसपी का लोकेशन राजस्थान में मिला है। सिपाही अरुण का भी लोकेशन पता चल गया है। इस बात की पुष्टि पुलिस ने एक बड़े अफसर ने की है।