Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: Salaries of 840 Headmasters Withheld for Failing to Record Students' Digital Attendance

Mahoba: छात्रों की डिजिटल हाजिरी न भरने पर 840 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Tue, 05 May 2026 08:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 05 May 2026 08:28 PM IST
सार

चेतावनी के बाद भी छात्र-छात्राओं की डिजिटल हाजिरी नहीं लगाई जा रही। अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर बीएसए ने रोक लगाई। 

विज्ञापन
Mahoba: Salaries of 840 Headmasters Withheld for Failing to Record Students' Digital Attendance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शासन के आदेश के बाद भी परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की डिजिटल हाजिरी प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से न भरे जाने पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जनपद के सभी 840 परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। बीएसए की इस कार्रवाई से लापरवाह शिक्षकों में खलबली मची है।
विज्ञापन


शासन की ओर से परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए प्रधानाध्यापकों को टैबलेट और सिम भी मुहैया कराई गई हैं। इसके बाद भी प्रधानाध्यापक ऑनलाइन डिजिटल हाजिरी लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में कुल 840 विद्यालय संचालित हैं। इसमें परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। बीएसए राहुल मिश्रा ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की डिजिटल हाजिरी प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से भरने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कई बार सभी को डिजिटल हाजिरी को लेकर सचेत किया गया और 20 अप्रैल को भी पत्र जारी कर सभी प्रधानाध्यापकों को इस कार्य को पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बावजूद इसके अब तक किसी भी प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों की डिजिटल हाजिरी का काम नहीं किया गया है। ऐसे में जनपद की स्थिति शासन की नजर में शून्य बनी हुई है। बार-बार निर्देश देने के बाद भी डिजिटल हाजिरी में रुचि न लेकर प्रधानाध्यापक उच्चाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार चेतावनी के बाद भी बच्चों की डिजिटल हाजिरी न लगाने वाले जिले के सभी 840 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि जब अग्रिम आदेश नहीं दिए जाते हैं तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed